Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 12 साल पहले जिस दलित परिवार के घर खाया था खाना, उसी घर के युवक से हुई मुलाकात

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बताया, ”साल 2011 में मुझे झांसी के मेंढकी गांव में रहने और वहां के निवासियों के साथ समय बिताने का मौका मिला था”. उन्होंने कहा, ”वहां एक खास मुलाकात मुझे हमेशा याद रहेगी”.

Rahul GAndhi

शामली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा (फोटो ट्विटर)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा यूपी के जाटलैंड में पहुंची चुकी है. बीते बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा बागपत से निकली थी. अब वो शामली जिले के एलाम गांव में पहुंची चुकी है. यहां भारत जोड़ो यात्रा को कुछ किसान संगठनों का समर्थन मिला है. शामली में यात्रा को देखते हुए आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद कर दिया गया है. अब भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा.

वहीं बागपत जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल की मुलाकात उस दलित शख्स से हुई, जिससे वो साल 2011 में मिले थे. इसी साल राहुल उनके घर भी गए थे. एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उस शख्स से मुलाकात पर कहा कि एक बार फिर पुरानी यादें ताजा हो गईं.

‘एक खास मुलाकात मुझे हमेशा याद रहेगी’

दरअसल, राहुल की यात्रा कल (बुधवार) को बागपत के मवीकलां से शुरू हुई थी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात एक ऐसे दलित शख्स से हुई. जिससे उनकी मुलाकात करीब 12 साल पहले हुई थी. दलित शख्स से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने बताया, ”साल 2011 में मुझे झांसी के मेंढकी गांव में रहने और वहां के निवासियों के साथ समय बिताने का मौका मिला था”. उन्होंने कहा, ”वहां एक खास मुलाकात मुझे हमेशा याद रहेगी, और वो मुलाकात कुंजीलाल जी और उनके परिवार से हुई थी”.

‘मुझे भोजन करने और कल्पना से परे प्यार मिला’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ”मुझे उनके घर पर भोजन करने का मौका और कल्पना से परे प्यार और सत्कार मिला था. ऐसे अनुभव आपके जहन में घर कर जाते हैं”. राहुल ने बताया कि आज कुंजीलाल के बेटे लालचंद से यात्रा के दौरान मुलाकात हुई तो पुरानी यादें ताजा हो गईं. राहुल ने कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा इसी संघर्ष को सार्थक रूप देता एक आंदोलन है, जहां हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर विचारधारा के लोगों का स्वागत है”.

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन दिनों के लिए है. इस दौरान राहुल गांधी को किसान संगठनों का अच्छा समर्थन मिला है. उनकी यात्रा में काफी भीड़ देखने को मिल रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital