देश

Delhi Liquor Case: AAP नेता संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ED को नोटिस, सुनवाई अगले माह

Sanjay singh ED Case: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह जेल में हैं. उन्हें कथित दिल्ली ​आबकारी नीति के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई. जिससे बचने के लिए संजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है.

संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगले महीने सुनवाई होगी. बताया जा रहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होनी है. आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को कहा, “गिरफ्तारी को चुनौती देने की बजाय आपको निचली अदालत में जमानत का आवेदन देना चाहिए था.”

4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए थे संजय सिंह

दरअसल, संजय सिंह की गिरफ्तारी 4 अक्टूबर को हुई थी. उनकी ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी. हालांकि, 20 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानून के आधार पर ही हुई है. जांच एजेंसी (ED) पर राजनीति के आधार पर काम करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता. जिसके बाद संजय सिंह ने शराब घोटाला केस में अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

यह भी पढ़िए: “मैं एनकाउंटर में मारा गया तो कौन जिम्मेदार होगा?” आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कोर्ट में लगाया आरोप, मचा हंगामा

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago