Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित, पूरे मानसून सत्र तक सदन से रहेंगे दूर, कार्यवाही में बाधा पैदा करने पर एक्शन

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पूरे मॉनसून सत्र से निलंबित कर दिया है.

parliament session

पूरे मानसून सत्र संजय सिंह हुए निलंबित

Monsoon Session 2023: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने पर उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. अब संजय सिंह पूरे मानसून सत्र तक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाएंगे. गौरतलब है कि सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर के मसले पर केंद्र सरकार को घेरा और जोरदार हमला बोला. विपक्ष इस मसले पर लगातार विरोध प्रदर्शन करता रहा. इसी दौरान संजय सिंह के शांत नहीं होने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया.

 

सच्चाई के लिए आवाज उठाने पर किया निलंबित

आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है, “अगर सच्चाई के लिए आवाज उठाने पर संजय सिंह को निलंबित किया जाता है, तो हम परेशान नहीं होंगे.  हमारी कानूनी टीम इस मामले को देखेगी, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest