Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाहुबली अनंत सिंह पर आ गया फैसला! कल लेंगे विधायक की शपथ

Anant Singh Mokama: बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे. अनंत सिंह फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं.

Anant Singh Mokama

Anant Singh Mokama: बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह मंगलवार को विधायक की शपथ लेंगे. पटना सिविल कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें कल विधानसभा लाया जाएगा. अनंत सिंह फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में बेऊर जेल में बंद हैं.

अनंत सिंह के शपथ लेने के संबंध में पटना सिविल कोर्ट ने अनुमति दे दी है. उन्हें दुलारचंद यादव के मर्डर मामले में जमानत नहीं मिली है. शपथ लेने के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया जाएगा.

बता दें कि, दुलारचंद यादव की हत्या मामले में सिविल कोर्ट ने उनका बेल रिजेक्ट कर दिया था. जिसके बाद बाहुबली अनंत सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट के जज ने इस मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद अब दूसरे कोर्ट में इस केस की सुनवाई के लिए लिस्टिंग की प्रक्रिया की जाएगी.

शपथ लेना विधायकों का संवैधानिक अधिकार

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं, लेकिन जेल में बंद होने के चलते अनंत सिंह अभी तक शपथ नहीं ले पाए हैं. जबकि संविधान के आर्टिकल-188 और 193 में विधायकों की शपथ की प्रक्रिया में शामिल होना जरूरी है.

जबतक विधायक शपथ नहीं लेता तबतक वह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकता. वहीं उसे कोई वेतन या भत्ता भी नहीं मिलेगा. यानी कोई विधायक जबतक शपथ नहीं लेता तबतक उसे ना तो वेतन मिलेगा और ना ही भत्ता.

ये भी पढ़ें- टैरिफ की बर्फ पिघलेगी? ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर लंबी बात, बड़ी ट्रेड डील के संकेत

इतने वोटों से जीते हैं अनंत सिंह

बाहुबली अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2026 में मोकामा विधानसभा सीट से 28206 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें 91,416 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं राजद प्रत्याशी वीणा देवी को 63210 वोट मिले. अनंत सिंह की जीत के बाद उनके घर जीत के जश्न में 50 हजार लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital