Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Telangana elections: 400 में सिलेंडर और महिलाओं को 3 हजार रुपये, CM KCR ने घोषणा पत्र में किए ये वादे, देखें मेनिफेस्टो

Telangana Assembly elections: पार्टी की तरफ से घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा गया कि प्रदेश में 1 करोड़ 10 लाख परिवार हैं. इनमें से 93 लाख परिवारों को बीपीएल (BPL) कार्ड दे दिए गए हैं.

बीआरएस पार्टी ने चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

BRS Manifesto 2023: तेलंगानाम में विधानसभा चुनाव की सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं. मौजूदा समय में बीआरएस पार्टी की सरकार है और के. चंद्रबाबू नायडू इसके मुख्यमंत्री है. वहीं इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. हालांकि बीजेपी भी रेस में बनी हुई है. इस बीच बीआरएस ने अपना चुनाव 2023 के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है. घोषणा के माध्यम से पार्टी ने मध्यम वर्ग पर ज्यादा फोकस किया है. सरकार ने चुनाव जीतने के बाद सभी जरुरतमंद पात्र परिवारों को 400 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही गई है. इसके सरकारी योजनाओं से होने वाले लाभ को बढ़ाने की बात कही गई है.

पार्टी की तरफ से घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा गया कि प्रदेश में 1 करोड़ 10 लाख परिवार हैं. इनमें से 93 लाख परिवारों को बीपीएल (BPL) कार्ड दे दिए गए हैं. घोषणापत्र में बताया गया है कि चुनाव जीतने के बाद बीआरएस 5 लाख रुपये का बीमा सभी बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को देगी, जिसमें अप्राकृतिक मौत को भी कवर किया जाएगा. वहीं सभी अच्छी क्वालिटी के चावल दिए जाएंगे.

जरुरतमंद महिलाओं को 3 हजार रुपये मिलेंगे

सरकार ने अपने घोषणा पत्र में चुनाव वादा किया है कि किसान बंधु  को 16000 रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे, जो कि फिलहाल 10 हजार रुपये प्रति एकड़ हैं. इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होगी. पहले साल इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा. इसके बाद इसको आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं घोषणा पत्र के मुताबिक, आसरा पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया जाएगा, जो अभी 2 हजार 16 रुपये है. सरकार बनने के बाद मार्च में 3 हजार रुपये और हर 6 महीने में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Assembly Election: “कांग्रेस 44 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, सब फ्यूज बल्ब हैं”, कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना

सशक्त महिलाओं के ग्रुप के लिए मकान

सरकार ने जरुरतमंद महिलाओं और बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को 3-3 हजार रुपये देने की योजना बनाई है, जिसे सौभाग्य लक्ष्मी नाम दिया गया है. सरकार ने दिव्यांगों को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये बढ़ाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसमें हर साल 300 रुपये की वृद्धि की जाएगी. जिसे 6 हजार तक ले जाएगा. रेसिडेंशियल स्कीम के तहत अगली जाति या उच्च जाति के लोगों के लिए 119 गुरुकुल बनाए जाएंगे.वहीं 46,000 सशक्त महिलाओं के ग्रुप के लिए फेज्ड मैनर में मकान बनाए जाएंगे. वहीं अनाथ बच्चों के लिए ऑरफैन कॉलोनी के नाम से भी कार्यक्रम चलाया जाएगा. सरकारी नौकरियों में पुरानी पेंशन स्कीम को लाया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital