Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Elections: टिकट कटा तो फूट-फूटकर रोने लगे BJP विधायक राजेश प्रजापति,  प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

BJP MLA crying: बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति अपना टिकट कटने पर भावुक तो हुए ही बल्कि उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगा दिए.

फूट-फूटकर रोए बीजेपी विधायक

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में काफी खींचतान चल रही है. प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी होते ही प्रदेश में नेताओं की गुटबाजी शुरू हो गई. पार्टी ने इस सूची में कई वर्तमान विधायकों का टिकट काट कर नये लोगों का मौका दिया है. इसके बाद से प्रदेश में हंगामा मचा हुआ है. हाल ही में एक बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति का वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपना टिकट कटने पर भारी नाराजगी व्यक्त की है और इस दौरान वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं.

बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति अपना टिकट कटने पर भावुक तो हुए ही बल्कि उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर गंभीर आरोप लगा दिए. बीजेपी विधायक ने कहा कि उन्होंने पैसे लेकर किसी और को टिकट दे दिया है.

बीजेपी प्रदेश पर लगाया बड़ा आरोप

बता दें कि बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति ने छतरपुर जिले की चंदला सीट से पिछले साल चुनाव जीता था. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि वीडी शर्मा ने जिस नेता को मेरी जगह टिकट दिया है वह अपराधी है. खुलेआम जुआ खिलवाता है और गलत काम करता है. उन्होंने आगे कहा कि गलत काम करने वाले को विधानसभा का टिकट थमा दिया गया है. ऐसे नेता के लिए कौन खड़ा होगा? यहां तक कि सर्वे में मेरा भी नाम था तो फिर टिकट कैसे कटा? और यह कहते ही राजेश प्रजापति फूट-फूटकर मीडिया के कैमरे पर रोने लगे.

इसके अलावा राजेश प्रजापति ने चंदल सीट के पूर्व विधायक के साथ एक बैठक भी की. इस बैठक में टिकट दिए गए दूसरे प्रत्याशी को लेकर विरोध करने के लिए कहा गया है. उनका कहना कि जिसको टिकट दिया गया है वह गलत काम करता है. वह एक अपराधी भी है.

विधायक रघुनाथ मालवीय भी रोए

राजेश प्रजापति के अलावा बीजेपी के एक और वर्तमान विधायक टिकट कटने पर भावुक नजर आए. वह टिकट कटने पर अपने आंसू नहीं रोक पाए. यह विधायक रघुनाथ मालवीय है जो टिकट कटने पर भावुक हुए हैं. उनकी जगह जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया. बता दें कि जिन विधायकों के टिकट कटे हैं वो सभी अब अपने-अपने कार्यकताओं के साथ बैठक कर विरोध प्रदर्शन की राजनीति कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital