देश

‘कांग्रेस राम नहीं बाबर के साथ खड़ी है…ये एक बार फिर सिद्ध हो गया’, अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने पर बोले मोदी सरकार के मंत्री

Ayodhya News: पूरा देश अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहा है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें अयोध्या स्थित राम मंदिर पर जमी हुई हैं. इस बीच सियासी गलियारों में खींच-तान तेज होती जा रही है. सत्ताधारी भाजपा और उसके समर्थित दल पुरजोर तरीके से भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़े अनुष्ठानों का हिस्सा बन रहे हैं. वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मंदिर ट्रस्ट की ओर से भेजे गए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है. जिसके बाद वे सत्तारूढ़ दल के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अभी कांग्रेस पर हमला बोला. कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश के इंदौर में कहा, “एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस राम के साथ नहीं बल्कि बाबर के साथ खड़ी है…इन्होंने जो मानसिकता केवल तुष्टिकरण की राजनीति के चलते मजबूरी में अपनाई हुई है, उस मानसिकता का इन्होंने एक बार फिर से परिचय दिया है.”

गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कहा, “आज पूरे देश में उमंग और उल्लास का वातावरण है…नई-नई जानकारियां युवाओं को दी जा रही हैं…इससे वे खासा उत्साहित हैं.”

वाराणसी में अर्जुन मेघवाल बोले, “कांग्रेस ने सबसे पहले संसद में वीर सावरकर की प्रतिमा का बहिष्कार किया था..जो ठीक नहीं किया था. मैं कहता हूं कि इनका नेतृत्व ही ऐसा है, लेकिन देश उमंग और उल्लास के वातावरण में डूब रहा है…ये देश का कार्यक्रम है.”

यह भी पढ़िए: ‘ कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन चौधरी के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति ईरानी

मुझे कांग्रेस पर तरस आ रहा- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को कोसा. कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मेरे विचार में उन्हें बिल्कुल भी आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था..लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें अपने कुछ पापों को सुधारने का एक सुनहरा अवसर दिया. मगर, अस्वीकार करके वे इससे भी चूक गए. मुझे तो इनपर दया आती है.”

यह भी पढ़िए: राममय हुआ देश..500 वर्षों बाद अब वो समय आया है जब पूरे भारत में उत्साह है, उमंग है..इस साल 3 बार मनेगी दिवाली: मंत्री अनुराग ठाकुर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

8 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

14 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

52 minutes ago

सोना-चांदी के भाव में फिर भूचाल! चांदी ₹1.80 लाख के नीचे आई, सोना भी हुआ सस्ता

Gold Silver Price Crash: MCX पर मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई.…

1 hour ago

‘अब और नुकसान नहीं झेलेंगे’ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से CTI की गुहार, 11 नवंबर तक प्रदर्शनों पर लगे रोक

CTI On Delhi Protest: दिल्ली में रैलियों और धरना-प्रदर्शनों के कारण एक महीने में 14…

2 hours ago

सत्ता, सवाल और नेतृत्व की परीक्षा

लोकतंत्र में नेतृत्व की असली पहचान बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि जनता के सवालों को…

2 hours ago