Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली में किया रोड शो, 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां लेकर होगा मंथन

PM Modi Road Show: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी महासचिव, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे.

modi road show

दिल्ली में पीएम मोदी ने किया रोड शो (फोटो ANI)

PM Narendra Modi Road Show: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो समाप्त हो चुका है. पीएम मोदी का यह रोड शो तय कार्यक्रम के मुताबिक पटेल चौक से शुरू हुआ और संसद मार्ग जय सिंह रोड जंक्शन पहुंचकर संपन्न हुआ. रोड शो के दौरान पटेल चौक से लेकर कार्यकारिणी बैठक स्थल तक जश्न का माहौल रहा. पूरे रास्ते में हर ढोल-नगाड़े बजाए गए. पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे. रोड शो के बाद पीएम मोदी बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने निकले हैं.

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी महासचिव, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे.

इस साल 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

इस साल यानी 2023 में कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. जिसके चलते बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी की आज से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है और यह 17 जनवरी तक चलेगी. चुनाव के लिहाज से बीजेपी की यह बैठक बेहम अहम है, क्योंकि इस साल के आखिर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है.  वहीं अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है, जिसमें थोड़ा ही समय बचा हुआ है. खबरों के मुताबिक, जेपी नड्डा को ही 2024 तक की जिम्मेदारी दी जा सकती है. अगर जेपी नड्डा के नाम पर किसी वजह से सहमति नहीं पाई, तो भूपेंद्र यादव का नाम रेस में सबसे आगे लग रहा है. वहीं, गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें-   Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंचे BJP विधायक, सदन में जमकर हंगामा, आप ने उपराज्यपाल के विरोध में निकाला मार्च

बता दें कि बीते साल 2022 में बीजेपी संगठन के चुनाव नहीं हो पाए थे, इसलिए जेपी नड्डा को ही लोकसभा चुनाव तक पद पर बने रहने को कहा जा सकता है. बीजेपी के संविधान के मुताबिक कम से कम 50% यानी आधे राज्यों में संगठन चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital