Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली में 23 किमी पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, बोले- RSS और बीजेपी फैला रहे डर और नफरत

Bharat Jodo Yatra in Delhi: शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंची. यहां एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगी.

rahul gandhi

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी (फोटो- @INCIndia)

Bharat Jodo Yatra in Delhi: करीब 3000 किमी का सफर तय करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है. आज भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से सुबह दिल्ली में दाखिल हुई. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल हुए हैं. वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, “मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है.” कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर ट्वीट कर कहा, “कन्याकुमारी से मीलों चलकर भारत जोड़ो यात्रा आज देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है. महंगाई, बेरोज़गारी, असमानता और नफरत की राजनीति के ख़िलाफ, ये राष्ट्रीय जन-आंदोलन सत्ता के सिंहासन तक पहुंचकर करोड़ों लोगों की आशाओं को समेटे है.”

लाल किले पर होगी सभा

शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंची. यहां एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगी और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी. लाल किले पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद यात्रा 3 जनवरी तक रुकेगी.

ये भी पढ़ें: Covid in China: अस्पताल भरे, कब्रिस्तान में जगह नहीं… एक दिन में 3.7 करोड़ केस! चीन में कोरोना बन रहा ‘काल’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक नौ दिनों के ब्रेक के दौरान कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी और इसे उत्तर में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा. उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, इस दौरान कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे. यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से और फिर 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द से फिर शुरू होगी. इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital