Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शतरंज ग्रैंडमास्टर उप्पला प्रणीत को CM चंद्रशेखर राव का बड़ा इनाम, प्रशिक्षण और पढ़ाई के लिए दिए 2.5 करोड़ रुपए

k. Chandrasekhar Rao: सीएम ने प्रणीत के माता-पिता को भी बधाई दी जिन्होंने कड़ी मेहनत की और उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रणीत की लगन और मेहनत ने उन्हें ग्रैंडमास्टर बनाया.

k, CHANDRASHEKAR RAO

शतरंज खिलाड़ी उप्पला प्रणीत को सीएम ने दिया इनाम

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 16 साल के शतरंज खिलाड़ी उप्पला प्रणीत को इनाम के तौर पर 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. उप्पला को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ग्रैंडमास्टर खिताब से सम्मानित किया गया है, जिस पर सीएम चंद्रशेखर राव ने ( k. Chandrasekhar Rao) खुशी व्यक्त की है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रणीत ने बहुत ही कम उम्र में शतरंज में अंतरराष्ट्रीय फेम (Fame) हासिल कर लिया है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रणीत और उनके माता पिता को सचिवालय बुलाया और ग्रैंडमास्टर को आशीर्वाद दिया.

सीएम ने प्रणीत के माता-पिता को भी बधाई दी जिन्होंने कड़ी मेहनत की और उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रणीत की लगन और मेहनत ने उन्हें ग्रैंडमास्टर बनाया. इसके साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणीत और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और भविष्य में तेलंगाना राज्य और भारत का नाम दुनिया में रोशन करेंगे. इस मौके पर सीएम द्वारा प्रणीत के प्रशिक्षण और अन्य खर्च के लिए ढाई करोड़ रुपये देने की घोषणा पर उसके माता पिता ने शुक्रिया अदा किया

शतरंज चैंपियन नंदिता को 50 लाख रुपये देने की घोषणा

सीएम चंद्रशेखर राव ने आगे कहा कि प्रणीत का ग्रैंड मास्टर के रूप में उभरना इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है और खेल क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उपायों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. केसीआर ने 19 वर्षीय वीरलापल्ली नंदिता को विश्व शतरंज महासंघ द्वारा ‘महिला उम्मीदवार मास्टर’ के रूप में मान्यता मिलने पर बधाई दी और उन्हें उन्नत प्रशिक्षण और अन्य खर्चों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने कामना की कि नंदिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऊंचाइयों तक पहुंचे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital