Mahua moitra CBI News: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आज केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने उनके खिलाफ प्राथमिक जांच (PE) शुरू की है. संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोप में घिरीं महुआ मोइत्रा पर भाजपा लगातार हमलावर रही है.
भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की महिला सांसद महुआ मोइत्रा पर राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था. निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकपाल ने कार्रवाई करते हुए मामले को सीबीआई के पास भेजा था. लोकपाल के द्वारा इस मामले में विस्तार से तफ्तीश के लिए सीबीआई को निर्देश दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक, अब इस मामले में सीबीआई औपचारिक तौर पर एक बयान जारी कर सकती है.

CBI पर भड़की थीं मोइत्रा, कहा था- ‘मेरे जूते..’
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में कहा था, ‘लोकपाल ने मेरी शिकायत पर आरोपी सांसद महुआ मोइत्रा के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI inquiry का आदेश दिया है.’ दुबे के मुताबिक, महुआ मोइत्रा पैसे लेकर संसद में सवाल उठाती थीं. वहीं, महुआ ने ट्विटर पर अडानी का जिक्र करते हुए सवाल दागा कि कैसे गैर-भरोसेमंद अडानी फर्म देश के बंदरगाहों को खरीद रही है, उन्होंने कहा- ‘ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है. फिर CBI का मेरे जू** गिनने के लिए स्वागत है.’
यह भी पढ़िए: अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे पीएम मोदी, मुसलमानों की होगी नो एंट्री, महुआ मोइत्रा का तंज
लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी
इससे पहले महुआ को मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी की बैठक में एक रिपोर्ट अडॉप्ट हुई थी. बताया जाता है कि उस रिपोर्ट में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई. भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता हुई एथिक्स कमेटी की बैठक में उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया गया. सूत्रों के अनुसार, 15 सदस्य बैठक में कुल 10 सांसदों ने वोट किया था, जिसमें पक्ष में 6 सदस्य और विरोध में 4 सदस्य थे.
— भारत एक्सप्रेस
रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नींबू के पौधे में लाएं रिकॉर्ड तोड़ फल: माली का सीक्रेट फॉर्मूला
कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
मुरझाते पौधों में फुंकेगी नई जान: अपनाएं 7 आसान टिप्स
मुंहासों को दबाना बंद करें, घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक DIY पिंपल पैच
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
एवोकाडो देखकर भी नहीं खरीदते? जान लें इसके 9 जबरदस्त फायदे
जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़
सुबह पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे
गुड़हल के लिए बनाएं मुफ्त का जादुई घोल, खिलेंगे अनगिनत फूल
आपकी रसोई में तो नहीं आ गया बैन चाइनीज लहसुन? ऐसे पहचानें अंतर
मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ती है शुगर? जानिए ‘तनाव’ का यह छिपा हुआ सच
पौधों के लिए ‘संजीवनी’ है चावल का पानी! जानें खाद बनाने का सही तरीका
घी खाने से हार्ट अटैक? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च
लौंग से पाएं खांसी में आराम: जानिए सही तरीका और फायदे
खदानों से कैसे मिलता है हीरा? भारत में कहां पाए गए दुनिया के सबसे बेशकीमती हीरे
कौन-से हैं वे पक्षी, जिन्हें देखते ही भाग जाते हैं सांप-बिच्छू
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.