Bharat Express DD Free Dish

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम ने खुद एक्स पर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है. इस बात की जानकारी भूपेश बघेल ने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. 

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल के आवास पर ईडी की छापेमारी, पूर्व सीएम ने खुद एक्स पर दी जानकारी - भारत एक्सप्रेस

Bhupesh Baghel, ED raid, Chhattisgarh former CM, Chaitanya Baghel, liquor scam, Mahadev betting app, money laundering, Bhilai residence, Adani issue, assembly session, ED investigation.

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है. इस बात की जानकारी भूपेश बघेल ने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

भूपेश बघेल ने एक्स पर खुद दी जानकारी

उन्होंने एक्स पर लिखा- ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.

बता दें कि ईडी की टीम आज सुबह 6 बजे उनके भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची. ईडी शराब घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ये छापेमारी की है. इससे पहले भी ईडी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

Bhupesh Baghel ने क्या कहा?

भूपेश बघेल ने एक्स पर किए गए पोस्ट में दावा किया कि आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा सदन में उठाना था, इसलिए उन्हें रोकने के लिए ईडी की टीम को उनके घर भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- छांगुर बाबा केस में नया खुलासा: मेरठ के बदर सिद्दीकी का कनेक्शन, 2019 में दर्ज था धर्मांतरण का केस

यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है. ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली.

यह छापेमारी उस समय हुई जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र चल रहा था. ईडी का दावा है कि इस कथित शराब घोटाले ने राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया. जांच एजेंसी के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े लोग एक संगठित शराब सिंडिकेट का हिस्सा थे, जिसने अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया. चैतन्य बघेल पर इस अवैध धन का लाभ उठाने का आरोप है, जिसके चलते ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest