Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में एनडीए सरकार बनने के 6 दिन बाद विभागों का बंटवारा, गृह विभाग ने सीएम नीतीश ने अपने पास रखा

CM Nitish Kumar Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया और सीएम नीतीश कुमार ने आज विभागों का बंटवारा कर दिया. कैबिनेट में सबसे ज्यादा 23 विभाग बीजेपी के पास है.

CM Nitish Kumar Cabinet Portfolio Distribution

नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार आज

CM Nitish Kumar Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में एनडीए सरकार बनने के 6 दिन बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश हमेशा की तरह गृह विभाग संभालेंगे. वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चैधरी को वित्त विभाग और विजय सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण, परिवहन, संसदीय कार्य और शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. ऐसे में भाजपा को 23, जदयू को 19, हम को 2 और निर्दलीय को एक विभाग मिला है.

सीएम नीतीश कुमार के पास गृह विभाग के अलावा सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन जैसे ऐसे सभी विभाग को जो किसी को आवंटित नहीं हैं. वही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि और पथ निर्माण के अलावा भूतत्व, श्रम संसाधन, कला एवं संस्कृति, युवा, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सम्राट चौधरी को वित्त के अलावा नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, उद्योग, पशु, मत्स्य संसाधन और विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ेंः UP News: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला महिला जज का शव, मऊ निवासी थीं ज्योत्सना राय

28 जनवरी को हुआ था शपथ ग्रहण

बता दें कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने सीएम और विजय सिन्हा-सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा 5 और मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा जेडीयू के विजेंद्र प्रसाद यादव को उर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का जिम्मा मिला है.

हम के 2 मंत्रियों को मिले अहम विभाग

बीजेपी कोटे से अन्य मंत्री प्रेम कुमार को सहकारिता, ओबीसी, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. वहीं हम पार्टी के श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और समाज कल्याण और जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी, एससी-एसटी विभाग की जिम्मेदारी मिली है. निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा मिला है.

यह भी पढ़ेंः Bharat Ratna to LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, बधाई देने वाले नेताओं का लगा तांता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital