Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: मेट्रो स्टेशन के नीचे ATM में कैश डालते समय हुई 50 लाख की लूट, कैश वैन के ड्राइवर ने ही दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Police: पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी ड्राइवर बैग से कैश निकालने के बाद मौके से बाइक से फरार हुआ है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी के मदद से उसके रूट को पता करने की कोशिश में लगी है.

CASH VAN

कैश वैन (फाइल फोटो)

Delhi ATM Loot: दिल्ली में एक बार फिर एटीएम (ATM) लूट का मामला सामने आया है. इससे पहले भी इसी महीने एटीएम लूट की घटना सामने आयी थी. फिलहाल इस घटना की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस बताया कि इस घटना आरोपी कैश वैन का ड्राइवर ही है. यह पूरी घटना दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नीचे की है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, कैश वैन एटीएम में कैश डालने के लिए आयी थी, इस दौरान वैन ड्राइवर की नजर पैसों से भरे बैग पर पड़ी, जिसमें 50 लाख रुपये रख हुए थे. आरोपी ने मौका देखते ही बैग पर लगे ताले को तोड़ दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मेट्रो स्टेशन पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता चल सकें कि आरोपी ड्राइवर के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे या उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दे डाला.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने छुए पैर तो PM नरेंद्र मोदी ने गाल थप-थपाते हुए लगाया गले, NDA की मीटिंग से पहले का Video वायरल

कैश लेकर बाइक से फरार हुआ आरोपी ड्राइवर

पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी ड्राइवर बैग से कैश निकालने के बाद मौके से बाइक से फरार हुआ है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी के मदद से उसके रूट को पता करने की कोशिश में लगी है. इसके अलावा पुलिस ने 10 कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं आरोपी ने अभी तक अपना मोबाइल भी बंद नहीं किया है. पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital