Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: चुनाव में BJP और कांग्रेस की टेंशन बढ़ाएंगी मायावती, ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड के लिए बनाई ये रणनीति

BSP: मायावती ने चुनाव में जो रणनीति बनाई है उसमें उन्होंने यूपी से सटे जिले शामिल किए हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड और विंध्य वह इलाका है, जो यूपी की सीमा से जुड़ा हुआ है.

Mayawati

MP Election 2024:मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अभी तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी दंगल चल रहा है. इस बीच अभी तक प्रदेश में अन्य छोटी पार्टियां काफी कमजोर और शांत नजर आई हैं. हालांकि अब मध्यप्रदेश के इस दंगल में फिर से उन्होंने अपनी ताकत लगाना शुरू कर दिया है. बसपा ने अब यूपी की सीमा से लगने वाले जिलों पर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती प्रदेश में जल्द ही इन जिलों में रैलियां निकालने वाली है. इस दौरान पर जनसभाएं कर प्रदेश की जनता को साधने की कोशिश करेंगी.

जाहिर है कि प्रदेश में पहले से ही बसपा का कई सीटों पर प्रभाव है. ऐसे में उन्होंने एक बार चुनावी मैदान में अपनी रणनीतियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है. ऐसे में इन सीटों पर जो मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था. अब इसमें मायावती भी बीच में कूद पड़ी हैं.

ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड के लिए बनाई रणनीति

मायावती ने चुनाव में जो रणनीति बनाई है उसमें उन्होंने यूपी से सटे जिले शामिल किए हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल बुंदेलखंड और विंध्य वह इलाका है, जो यूपी की सीमा से जुड़ा हुआ है. बसपा यहां पहले से मजबूत मानी जाती है. क्योंकि यहां दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. इस क्षेत्र में बसपा और सपा का वोट बैंक है. यहां अब ये दोनों ही अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हुए हैं. यहां तक की इन दोनों पार्टियों ने बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसी इलाके में उतारे हैं. मायावती ने यहां से बीजेपी और कांग्रेस के ही बागियों को मैदान में उतारा हैं.

यह भी पढ़ें- Kerala: “हमास के नेता की बैठक पर मूक दर्शक बनी लेफ्ट सरकार”, जेपी नड्डा ने CM पिनराई पर बोला हमला, कहा- बम धमाके के लिए…

इन जगहों पर होगी मायावती की रैली

मायावती ग्वालियर-चंबल के अशोक नगर, दतिया, भिंड, मुरैना, बुंदेलखंड के सागर, दमोह, छतरपुर और निवाड़ी में जनसभाएं करने वाली हैं. इसके अलावा विंध्य क्षेत्र के सतना, रीवा जिलों में भी मायावती की जनसभाएं प्रस्तावित हैं. बता दें उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विधानसभा क्षेत्रो में बसपा चुनावी नतीजे पर खासा असर डालती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital