Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nepal Plane Crash में जान गंवाने वाले गाजीपुर के चार युवकों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद. सीएम योगी ने किया ऐलान

Nepal Plane Crash: मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में मारे गए गाजीपुर के युवकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही कहा कि नेपाल से शव लाने का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी.

CM YOGI ADITYANATH

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के चार युवकों की मौत हो गई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को घर लाने में होने वाला खर्च राज्य सरकार देगी. वहीं गाजीपुर जिले की डीएम (DM) आर्यका अखौरी ने बताया है कि नेपाल विमान दुर्घटना में चार युवकों अभिषेक कुशवाहा, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई थी. उनके परिवारों में से एक सदस्य और ग्राम प्रधान को प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से नेपाल भेजा गया है.

वहीं, नेपाली अधिकारियों ने बताया कि येती एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंपना शुरू कर दिया गया है. इस हादसे में पांच भारतीय समेत 72 लोगों की मौत हो गई थी.

पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायका

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में मारे गए गाजीपुर के युवकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही कहा कि नेपाल से शव लाने का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी.

शवों को सड़क मार्ग से गाजीपुर में लाया जाएगा

गाजीपुर के डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि- शवों को उचित पहचान और प्रक्रिया का पालन करने और सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद संबंधित परिजनों को सौंप दिया जाएगा. शवों को सड़क मार्ग से गाजीपुर में लाया जाएगा. इसमें दो-तीन दिन लग सकते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि सीमा पर परमिट के लिए पीड़ित परिवारों के साथ जिला प्रशासन के दो अधिकारियों को भी भेजा गया है और दूतावास के अधिकारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं.

पोखरा जा रहे विमान हादसे में 70 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. इनमें से 42 लोगों की पहचान हो चुकी है. बचे हुए शवों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों ने विमान में मौजूद सभी 72 यात्रियों को मृत माना है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest