देश

जनवरी में इस तारीख से शुरू हो सकती है अयोध्या एयरपोर्ट से उड़ान, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Ayodhya Airport: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. इस बीच भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के पहले अयोध्या को एक और बड़ी सफलता मिलने जा रही है. श्रीराम एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो चुका है बस इसका उद्घाटन होना बाकी है. माना जा रहा है कि श्रीराम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान 10 जनवरी को हो सकती है. यह पहली उड़ान दिल्ली के लिए हो सकती है. अयोध्या एयरपोर्ट का गेट भी खूबसूरत बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट की लाइसेंस की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी.

श्रीराम एयरपोर्ट का पीएम करेंगे उद्घाटन

श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं जिसको लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही है. श्रीराम एयरपोर्ट बनकर लगभग तैयार है. इसके टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी 95% पूरा है. दिसंबर के अंत तक अयोध्या एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि इसी सप्ताह एयरपोर्ट का लाइसेंस भी मिल जाएगा. लाइसेंस के लिए डायरेक्टर ऑफ सिविल एविएशन की टीम भी यहां का दौरा कर चुकी है. जिसके बाद यहां से उड़ान भरने के लिए कुछ और कंपनियां ने भी दिलचस्पी दिखाई है.

इस तारीख से शुरु हो सकती  है उड़ान

माना जा रहा है कि श्रीराम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान 10 जनवरी को शुरु हो सकती है. यह पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए शुरू होगी. इसका संचालन रामलला से पहले किया जा सकता है. यहां से दिल्ली के लिए हफ्ते में सात दिन फ्लाइट चलाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट के लिए 821 एकड़ भूमि का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो चुका है.

ये भी पढ़ें:Varanasi: काशी विश्‍वनाथ धाम में भक्तों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 साल में दर्शन के लिए पहुंचे 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

बता दें कि वर्तमान में एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का काम शत–प्रतिशत पूरा हो चुका है. एयरपोर्ट में दो टैक्सी-वे और एक एप्रेन का निर्माण भी हो चुका है जिसमें चार हवाई जहाज खड़े हो सकेंगे. एक आइसोलेशन एरिया भी बनाया गया है जहां आपातस्थिती में जहाज खड़ा किया जा सकेगा.

क्या है एयरपोर्ट अथारिटी की योजना?

एयरपोर्ट अथारिटी की योजना दूसरे चरण में 3,125 मीटर व तीसरे चरण में 3,750 मीटर लंबा रन-वे बनाने की है, जिस पर बड़े जहाज भी उतर सकेंगे. इस विषय पर अयोध्या एयरपोर्ट के महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि लाइसेंस मिलने पर उड़ान की तिथियों पर विचार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago