Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गाज़ीपुर फ्लैट में संदिग्ध गंध से हादसा, एक बच्ची की मौत, दूसरी सुरक्षित

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में आशीर्वाद अपार्टमेंट के एक फ्लैट में संदिग्ध केमिकल जैसी गंध से दो बच्चियां बेहोश हो गईं. अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरी की हालत स्थिर है. पुलिस जांच जारी है.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ. आशीर्वाद अपार्टमेंट के एक फ्लैट से अचानक तेज केमिकल जैसी गंध आने लगी. उसी दौरान कमरे में मौजूद दो छोटी बच्चियां बेहोश हो गईं.

अस्पताल में ले जाया गया

परिजनों और पड़ोसियों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत नोएडा सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने 2.5 साल की सन्ना खातून को मृत घोषित कर दिया, जबकि 7.5 साल की राफिया खातून की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-मार्च में मानसून: सूरज ने बादलों और हवाओं को थमाया मोर्चा, मैदानों में ओले तो पहाड़ों पर बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ ने पलटा मौसम का गेम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को दोपहर करीब 2:19 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी. गाज़ीपुर थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं. घटना के समय दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ कमरे में थीं. मां ने बताया कि वे खेलते-खेलते अचानक गिर गईं और तबीयत बिगड़ गई.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर वोटिंग, शाम तक नतीजे

पिता और परिवार की स्थिति

घटना के वक्त बच्चियों के पिता, जो दर्जी का काम करते हैं, अपनी दुकान पर थे. हादसे की खबर मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे. परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है.

ये भी पढ़ें-ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर सात देशों से की बातचीत, NATO को लेकर जताई चिंता, कोई देश नहीं आया आगे

मामले में जांच जारी

क्राइम टीम और डीडीएमए की टीम ने फ्लैट का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि असली वजह का पता लगाने के लिए रोहिणी स्थित एफएसएल से केमिकल एक्सपर्ट को बुलाया गया है. विशेषज्ञ यह जांच करेंगे कि कहीं फ्लैट में किसी तरह का केमिकल लीकेज या अन्य कारण तो नहीं था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital