Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Seized Today: काजू-बादाम-पिस्ता में छिपाकर भारत लाए सोना, एयरपोर्ट पर कैसे पकड़े गए? वीडियो में देखिए

विदेश से सोना और ड्रग्‍स छिपाकर लाने वालों में दो भारतीय मूल के और एक मलेशियाई मूल का यात्री था. इन सबको एयरपोर्ट पर चेकिंग करते समय पकड़ा गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

gold smuggling india news

काजू-बादाम और पिस्ता में सोना और ड्रग्स

Gold smuggling in india: विदेश से चोरी-छिपे सोना (Gold) लाने वालों की कमी नहीं है. अब बेंगलुरु एयर कस्टम्स द्वारा बेंगलुरु (Bengaluru) के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाखों रुपये कीमत का सोना जब्‍त किया गया है. तीन लोग विदेश से काजू-बादाम और पिस्ता में सोने-चांदी के टुकड़े मिलाकर लाए थे, लेकिन चेकिंग मशीन ने उनको पकड़वा दिया. कस्‍टम्‍स की ओर से इस कार्रवाई से जुड़ा वीडियो शेयर किया गया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोना (Gold) किस तरह काजू-बादाम और पिस्ता में छिपाया गया था. कस्‍टम-कर्मियों ने इन पैकेट्स के ड्रग्‍स भी बरामद किया, जिसकी काजू के साइज की पुडि़या बनाई गई थीं. कस्‍टम-कर्मियों ने बताया कि बीते रोज शुक्रवार और आज शनिवार को तीन अलग-अलग जब्ती में 67.56 लाख रुपये मूल्य का लगभग 1133 ग्राम सोना जब्त किया गया है.

ऐसे छिपाकर लाए सोना और ड्रग्‍स

सोना और ड्रग्‍स छिपाकर लाने वालों में दो भारतीय मूल के और एक मलेशियाई मूल का यात्री था. इन सबको एयरपोर्ट पर चेकिंग करते समय पकड़ा गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़िए: Gold Smuggling: एयरपोर्ट पर पैसेंजर के जूते से 14 लाख का सोना बरामद, पैर के नीचे प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा था

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital