Bharat Express DD Free Dish

उल्टी, दस्त और पेट दर्द… फिर अचानक बिगड़ी 400 लोगों की तबीयत, गुजरात की शादी में मचा बवाल

गुजरात के दाहोद में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 400 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Gujarat wedding food poisoning news

AI Image

अक्सर आपने देखा होगा कि शादी से पहले या बाद में सबसे ज्यादा चर्चा खाने की होती है. रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच शादी के दिन यह एक आम विषय होता है. अगर किसी शादी में अच्छा खाना मिल जाए तो उस शादी को हर बार एक अच्छी मिसाल के तौर पर याद किया जाता है. हालांकि, अगर खाना खराब हो जाए तो उसे भी हर बार ताने के रूप में याद किया जाता है.

आज का ताजा मामला भी शादी के खाने से जुड़ा है. गुजरात के दाहोद जिले में एक शादी समारोह में अचानक 400 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई. इसकी वजह शादी में परोसा गया खाना बताया जा रहा है. शादी का खाना खाते ही बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

उल्टी, दस्त और पेट दर्द फिर तबीयत खराब

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना एक शादी समारोह में हुई, जहां काफी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे. भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी, दस्त व पेट दर्द की समस्या होने लगी. धीरे-धीरे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ती गई, जिसके बाद तुरंत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई.

खाने में से लिया सैंपल

बीमार पड़े सभी लोगों को तुरंत सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि कुछ लोगों को अभी भी निगरानी में रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.


ये भी पढ़ें: ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का करियर’, सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल


प्रारंभिक जांच में शादी के भोजन में गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है. खाने से सैंपल इकट्ठा कर लिए गए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read