Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: दिल्ली में फिर होने वाली है भारी बारिश और ओलावृष्टि, इन राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather News: . स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च और एक अप्रैल के बीच दिल्ली एनसीआर (NCR) में बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा राजधानी के पड़ोसी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना भी है.

weather (5)

फिर बदल सकता है मौसम

Weather Update: मार्च महीने के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है. इस महीने बारिश पहले ही अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. वहीं 29 तारीख से फिर बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. लगातार बारिश की वजह से मौसम में बदलाव आया है और लोगों लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है.

दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलावा 30 और 31 मार्च को ओडिशा, पश्चिम बंगाल बिहार, झारखंड और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पहाड़ी इलाकों पर पहले से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

दिल्ली- NCR में छाये रहेंगे बादल

दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में आज बादल छाये रहने का अनुमान है. स्काईमेट (Skymate) की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च और एक अप्रैल के बीच दिल्ली एनसीआर (NCR) में बारिश और गरज के साथ बौछारे पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा राजधानी के पड़ोसी राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना भी है. 31 मार्च से बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी. दिल्ली के अगर तापमान की बात करें तो आज यानी 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है.

दिल्ली में आज बादल छाये रहेंगे और कल यानी की 29 मार्च से तेज हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी. मौसम विभाग की मानें तो 30 और 31 मार्च को नई दिल्ली में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. लखनऊ में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो 30 और 31 मार्च को लखनऊ में भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

यह भी पढ़ें-  Punjab: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, जानें कौन हैं लेडी अफसर

प्री मॉनसून की होगी शुरूआत!

पूर्वोत्तर भारत में प्री मॉनसून सीजन (Pre monsoon) की यह गतिविधियां एक अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत में प्री मॉनसून सीजन की यह गतिविधियां एक अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital