देश

‘दीदी और BJP एक ही भाषा क्यों बोल रहे हैं’, कांग्रेस को 40 सीटें भी न मिलने के ममता के बयान पर बोले अधीर रंजन चौधरी

Congress Vs TMC : कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ अलायंस में शामिल तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के ​हालिया बयान से कांग्रेस पार्टी के नेता खफा हैं. ममता बनर्जी ने कहा था मुझे शक है कि कांग्रेस को 300 तो क्या 40 सीटें भी मिल पाएंगी. ममता के इस बयान से भाजपाइयों को खुशी हो रही है तो वहीं कांग्रेसियों द्वारा ममता पर पलटवार किया जा रहा है.

अभी पश्चिम बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का बयान आया है. मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “भाजपा बोलती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है. वहीं, भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी बोलती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो बहुत है.” चौधरी ने कहा— “भाजपा और पीएम मोदी बोलते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, यही बात ममता बनर्जी भी बोलती हैं…मुझे इस पर ताज्जुब हो रहा है कि क्यों भाजपा और दीदी एक ही भाषा बोल रहे हैं?”

‘आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है’

अधीर रंजन चौधरी ने ममता से सवालिया लहजे में कहा— “आप बोलती हैं कि INDIA गठबंधन का नामकरण आपने किया है तो फिर आज आपको INDIA गठबंधन क्यों खराब लग रहा है? आपके लिए राज्य बाद में है… राहुल गांधी के लिए देश पहले है, बाकी सब बाद में हैं.”

‘हम उत्तर प्रदेश जरूर जाएंगे, कोई शक नहीं होना चाहिए’

अधीर रंजन चौधरी के अलावा कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की मुखिया तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार किया है. जयराम रमेश ने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश जरूर जाएंगे. ममता बनर्जी के मन में कोई शक नहीं होना चाहिए. उत्तर प्रदेश में हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 11 दिनों तक चलेगी’.

‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि INDIA गठबंधन को मजबूत करें’

जयराम रमेश बोले— “उन्होंने (ममता बनर्जी) ने कांग्रेस पार्टी के बारे में बहुत बातें कही हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि वह बार-बार कहती हैं कि मैं ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हूं. हम भी इसका हिस्सा हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम गठबंधन को मजबूत करें. फिर ममता ऐसे बयान क्यों दे रही हैं?”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी न जीत पाएगी…’, ममता बनर्जी के बदले सुर, बोलीं- हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

20 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago