Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manipur: छुट्टी पर आए सेना के जवान की हत्या, हथियारबंद बदमाशों ने घर से अगवा किया, फिर सिर में मारी गोली

Manipur violence news: भारतीय सेना के एक जवान का शव इम्‍फाल पूर्वी जिले में मिला है. उस जवान को कुछ हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया था. पुल‍िस का कहना है क‍ि जवान का शव गोल‍ियों से छलनी कर दिया गया था.

Indian Amry

भारतीय सेना के एक जवान का शव रविवार को इम्‍फाल पूर्वी जिले में मिला. पुलिस ने बताया क‍ि इस जवान को शनिवार को कुछ हथियारबंद लोगों ने अपहरण कर लिया था.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Manipur crime news: हिंसा की घटनाओं के कारण चर्चित पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर की राजधानी इंफाल में पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में सेना के एक जवान की हत्या कर दी गई है. पता चला है कि वो जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था, वहीं से उसे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने अगवा किया था. उसके बाद सिर में गोली मारकर उसे मार डाला.

यह घटना सामने आने के बाद कोहराम मच गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे छुट्टी पर आए एक सेना के जवान को गोली मारी थी. रविवार, 17 सितंबर को उसका शव मिला. पुल‍िस का कहना है क‍ि जवान का शव गोल‍ियों से छलनी था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “3 हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को बंदूक की नोक पर डिफेंस सर्विस कोर (डीएससी) के 49 साल के सर्टो थांगथांग कोम का इम्‍फाल पश्चिम जिले के हैप्पी वैली के तारुंग स्थित उनके घर से उठाया था. उसके बाद सिर में गोली मारी. गोलियों से छलनी सर्टो थांगथांग कोम का लाश रविवार को इम्‍फाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव पूर्व में पाई गई.”

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: ‘गदर 2’ देखने के बाद लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे, दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला

बिलख रहा परिवार, सेना ने भी शोक जताया

सर्टो थांगथांग कोम के परिवार में अब उनकी पत्नी, बेटी और बेटा बिलख रहे हैं. वहीं, भारतीय सैन्य अधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है. भारतीय सेना ने इस कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की है और कठिन समय में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है. एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि शहीद जवान का अंतिम संस्कार उसके परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा. सेना की एक टीम शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता देने के लिए जवान के घर पहुंची है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital