Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jagannath Rath Yatra: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत की बालकनी गिरने से एक की मौत

Rath Yatra 2023 Accident: जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के दरियापुर के करियानाका रोड पर यात्रा निकल रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ है. रथयात्रा को देखने के लिए कई लोग उस बालकनी में मौजूद थे तभी अचानक ये बालकनी गिर गयी.

ahmedabad

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा

Ahmedabad: भगवान जग्ननाथ की रथ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. यात्रा के दौरान एक तीन मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर की बालकनी टूटकर नीचे गिर गयी है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के दरियापुर के करियानाका रोड पर यात्रा निकल रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ. रथयात्रा देखने के लिए कई लोग उस बालकनी में मौजूद थे तभी अचानक ये बालकनी गिर गयी. हादसे के बाद वहां से मलबा को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital