Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयशंकर ने स्वीडन के विदेश मंत्री के साथ बैठक की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को स्वीडन के अपने समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ यहां व्यापक चर्चा की.

 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को स्वीडन के अपने समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ यहां व्यापक चर्चा की. इस दौरान हिंद-प्रशांत, यूरोप की सामरिक स्थिति तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया. जयशंकर यूरोपीय संघ (ईयू) हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (ईआईपीएमएफ) की बैठक में हिस्सा लेने स्वीडन पहुंचे हैं.

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘भारत और स्वीडन के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ यहां व्यापक चर्चा की. द्विपक्षीय सहयोग को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हिंद-प्रशांत, यूरोप की सामरिक स्थिति तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.’’

ये भी पढ़ें- Windfall Tax: विंडफॉल टैक्स से सरकार ने दी राहत, पेट्रोलियम क्रूड घटाकर इतना किया

विदेश मंत्री के तौर पर जयशंकर की यह पहली स्वीडन यात्रा है. स्वीडन वर्तमान में ईयू परिषद् की अध्यक्षता कर रहा है. जयशंकर ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital