देश

CRCS: भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में सहकारिता का होगा अहम रोल, दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने बताया ये प्लान

Amit Shah Delhi News: दिल्ली में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (CRCS) के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान अमित शाह ने भारत को 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा— 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहकारी समितियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी.

केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत कहा कि हमारी सरकार लगातार सहकारी आंदोलन के लिए विकास के लिए अग्रसर है. उन्होंने कहा कि साल 2028 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहकारी समितियों की बड़ी हिस्सेदारी होगी. इन समितियों के विकास पर जोर देने की अपील भी शाह ने की.

केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने जिस कार्यालय का उद्घाटन किया है, उसकी इमारत 41,000 वर्ग फुट में फैली है. उसका निर्माण एनबीसीसी ने किया है. गृहमंत्री शाह ने बताया कि इस नए कार्यालय का अधिग्रहण 175 करोड़ रुपये में किया गया है. उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 75 सालों में इस क्षेत्र का विकास उस गति से नहीं हुआ जैसे होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र 19वीं सदी से सीधे 21वीं सदी में आगे बढ़ेगा.

अमित शाह बोले कि सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए हमारी सरकार ने बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम में संशोधन किया है. साथ ही पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समितियों) को मजबूत करने के लिए मॉडल उपनियम लाए हैं. इतना ही नहीं मोदी सरकार पैक्स का कम्प्यूटरीकरण करने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है. इस दौरान शाह ने यह भी कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में 12,000 नए पैक्स बनाए गए हैं. शाह बोले— “हमने अगले 5 वर्षों में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.”

यह भी पढ़िए: एयर कनेक्टिविटी के मामले में यूपी अव्वल, कोलकाता से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

23 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

33 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

53 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago