चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
बारामूला में सेना के साथ एनकाउंटर जारी
Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. बीते दिन शुक्रवार को राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. वहीं आज सुबह से बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के करहामा कुंजर गांव में शुक्रवार रात को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी ढेर हो गया है.
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकवदियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने गांव की घेराबंदी कर ली. इससे पहले गुरुवार को बारामूला के वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था.
बारामूला के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि “कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया गया और उस दौरान हमारी ओर फायरिंग की गई और जवाबी फायरिंग में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है. G20 समिट के मद्देनजर हमारी सेना सतर्क है और हम खतरे को बेअसर कर रहे हैं और G20 समिट का सफल आयोजन होगा”.
यह भी पढ़ें- SCO Meet: एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को बताया ‘आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता’, पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़
बता दें कि बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जिलों में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी के कंडी इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में शुक्रवार को पांच सेना के जवान शहीद हो गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन अब भी जारी है. एक रिपोर्ट के मुतबाकि, भारतीय सेना जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकियों को सफाया करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.
जम्मू-कश्मीर में 3 मई से लगातार आतंकी गितिविधियां देखने को मिल रही है. 3 मई को राजौरी में के कंडी जंगल में आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जानकारी के मुताबिक, यहां पर आतंकवादी गुफा में छुपे हुए थे, जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो आतंकवादियों ने वहां ब्लास्ट कर दिया.
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…