Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, लश्कर का एक आतंकी ढेर, जवानों की शहादत का बदला लेने में जुटी सेना

Jammu Kashmir: जानकारी के मुतबिक, सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकवदियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने गांव की घेराबंदी कर ली. 

baramulla

बारामूला में सेना के साथ एनकाउंटर जारी

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. बीते दिन शुक्रवार को राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. वहीं आज सुबह से बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के करहामा कुंजर गांव में शुक्रवार रात को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी ढेर हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकवदियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना ने गांव की घेराबंदी कर ली. इससे पहले गुरुवार को बारामूला के वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया था.

‘G-20 समिट के मद्देनजर हमारी सेना सतर्क’

बारामूला के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि “कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. एक घेरा और तलाशी अभियान चलाया गया और उस दौरान हमारी ओर फायरिंग की गई और जवाबी फायरिंग में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है. G20 समिट के मद्देनजर हमारी सेना सतर्क है और हम खतरे को बेअसर कर रहे हैं और G20 समिट का सफल आयोजन होगा”.

यह भी पढ़ें-  SCO Meet: एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को बताया ‘आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता’, पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़

अलग-अलग जगहों पर चल रही है मुठभेड़

बता दें कि बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जिलों में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी के कंडी जंगल में मुठभेड़ चल रही है. राजौरी के कंडी इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में शुक्रवार को पांच सेना के जवान शहीद हो गए थे. अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन अब भी जारी है. एक रिपोर्ट के मुतबाकि, भारतीय सेना जम्मू क्षेत्र के भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला करने में शामिल आतंकियों को सफाया करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

3 मई से चल रही है मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में 3 मई से लगातार आतंकी गितिविधियां देखने को मिल रही है. 3 मई को राजौरी में के कंडी जंगल में आतंकवादियों के छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जानकारी के मुताबिक, यहां पर आतंकवादी गुफा में छुपे हुए थे, जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो आतंकवादियों ने वहां ब्लास्ट कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital