Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

Jammu kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अन्‍य आतंकवादी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे. उनकी तलाश जारी है.

indian army encounter

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों का सफाया कर रहे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

J&K Rajouri encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सेना के एक जवान की जान चली गई और पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए. साथ ही भारतीय सेना के डॉग केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नरल्लाह इलाके में सेना के ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक, राजौरी जिले में आतंकवादी होने की सूचना सेना को मिली थी. जिसके बाद वहां सैन्‍य ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस सैन्‍य ऑपरेशन के दौरान जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई.

सेना के मादा डॉग ने दम तोड़ा

जम्मू स्थित डिफेंस पीआरओ की ओर से सेना के एक डॉग की मौत के बारे में बताया गया. पीआरओ के अनुसार, भारतीय सेना के डॉग केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी. वह डॉग वहां से भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में इस्‍तेमाल किया गया था. भारतीयों सैनिकों की एक टुकड़ी का डॉग नेतृत्व कर रहा था, उसी दौरान आतंकवादियों की भारी गोलीबारी में वो पहाड़ी से नीचे गिर गया था.

यह भी पढ़िए: ‘डेंगू-मलेरिया’ के बाद जुबान और आंखें निकाल लेने की धमकी… ‘सनातन’ पर घमासान में साध्वी प्रज्ञा और शेखावत की हुई एंट्री

आतंकियों के बैग जवानों ने किए जब्त

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, आॅपरेशन शुरू होने पर दो घुसपैठिए धुंध और घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पीठ पर टांगने वाला अपना बैग वहीं छोड़ गए. बैग में कुछ कपड़े और अन्य सामान मिला है. भागने वालों का पता लगाने के लिए बम्बेल और नारला सहित आसपास के इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital