Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जसवंत सिंह विरदी ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के कोवेंट्री में पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड मेयर बने

जसवंत सिंह विर्दी ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स शहर कोवेंट्री में भारतीय मूल के पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड मेयर बनकर इतिहास रच दिया है.

जसवंत सिंह विर्दी ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स शहर कोवेंट्री में भारतीय मूल के पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड मेयर बनकर इतिहास रच दिया है. उनका जन्म पंजाब में ही हुआ था। वह आजादी से पहले लाहौर और बाद में बंगाल में भी रहे. बचपन में उन्होंने कुछ समय कोलकाता में बिताया. उनका परिवार 1950 के दशक में अफ्रीकी देश केन्या चला गया। जहां उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की.

1960 के बाद आगे की शिक्षा के लिए परिवार यूके चला गया. विर्दी ने 16 वर्षों तक शहर में पार्षद के रूप में कार्य किया. विर्डी ने लॉर्ड मेयर का पदभार संभाल लिया है. उनकी पत्नी कृष्णा महापौर बनी हैं. बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है. पिछले हफ्ते कोवेंट्री कैथेड्रल की वार्षिक आम बैठक में महापौर द्वारा उन्हें एक आधिकारिक राजचिह्न के रूप में जिम्मेदारियां दी गईं. बिरदी ने फिर कहा- एक सिख होने के नाते इसका मतलब यह भी है कि मैं इस पगड़ी से दफ्तर की जिम्मेदारियां संभालता हूं.

ये भी पढ़ें- पंजाब के प्रमुख शहरों को लाभ पहुंचाने के लिए नए एक्सप्रेसवे का निर्माण

सामाजिक और सामुदायिक परियोजनाओं की स्थापना में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें बधाई दी है. इससे पहले पंजाब के रहने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सांसद बन चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital