देश

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई से; सामने आए 72 नाम

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है. इस महीने की शुरूआत में ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की थी. अब देर रात उसने दूसरी सूची की भी घोषणा कर दी है.

भाजपा की दूसरी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. इनके अलावा एक दिन पहले ही हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इससे पहले 2 मार्च को सत्तारूढ़ पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 100 से ज्यादा नाम घोषित किए थे, जिनमें 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया था.

दूसरी लिस्ट: कहां कितने उम्मीदवार घोषित?

गुजरात- 7
दिल्ली- 2
हरियाणा- 6
हिमाचल प्रदेश-2
कर्नाटक- 20
मध्य प्रदेश – 5
उत्तराखंड- 2
महाराष्ट्र- 20
तेलंगाना- 06
त्रिपुरा- 1

ये रहे बड़े चेहरे, जिन्हें मिला टिकट

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ेंगे
  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे
  • सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे
  • भाजपा नेता अनिल बलूनी उत्तराखंड के गढ़वाल से चुनाव लड़ेंगे

हरियाणा में इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार घोषित

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से अशोक तंवर सिरसा से, बंटो कटारिया अंबाला से, धर्मबीर सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ से, राव इंद्रजीत सिंह यादव गुरुग्राम से और कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट में PM मोदी-शाह समेत 195 नाम, देखिए— किस सीट पर कौन

यह भी पढ़िए: ‘आपको देश की तरक्की दिख नहीं रही, मोदी सरकार ने 12वीं से 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया’, राहुल गांधी के बयान पर बोले तरुण चुघ- खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago