Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections 2024: क्या सोनिया गांधी से रायबरेली की सीट जीत पाएगी BJP, सर्वे ने कर दिया हैरान

UP News: प्रदेश की करीब 50 वीवीआईपी सीटों पर सर्वे किया गया. इसमें सोनिया गांधी की रायबरेली सीट और डिंपल यादव की मैनपुरी सीट भी शामिल हैं.

sonia gandhi

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो फाइल)

UP News: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की सियासत काफी गर्म हो गई है. प्रदेश की सभी वीवीआईपी सीटों पर कौन जीत हासिल करेगा. इस पर सभी की नजरें हैं. बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 80 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पार्टी ने उसी लिहाज से तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे गांधी परिवार के दबदबे वाली सीट रायबरेली और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की सीट मैनपुरी पर क्या बीजेपी फतह हासिल कर पाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा.

वहीं इस चुनावी माहौल में एबीपी न्यूज सी वोटर ने इन्हीं वीवीआईपी सीटों पर सर्वे किया है और जानने की कोशिश करी किया बीजेपी यहां पर जीत हासिल कर पाएगी. चलिए अब आपको सर्वे के नतीजे बताते हैं.

सोनिया गांधी फिर लहराएंगी अपना परचम

सर्वे में करीब 50 वीवीआईपी सीटों पर सर्वे किया गया. इसमें सोनिया गांधी की रायबरेली सीट और डिंपल यादव की मैनपुरी सीट भी शामिल हैं. अगर रायबरेली सीट की बात की जाए तो सोनिया गांधी एक बार फिर यहां अपना परचम लहराएंगी. उन्हें ठीक-ठाक वोटों से जीत मिलने वाली हैं. इसके अलावा अगर मैनपुरी सीट की बात करें तो यहां डिंपल यादव भी मतों से जीत हासिल करने वाली हैं. हालांकि बीजेपी ने अपने सभी 80 सीटों पर जीत के लक्ष्य के तहत दावा किया है वह सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत हासिल करेगी.

2019 में नहीं जीत पाई रायबरेली की सीट

रायबरेली की सीट पर काफी समय से कांग्रेस का दबदबा रहा है. इसलिए बीजेपी के लिए यह सीट जीतना काफी मुश्किल है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने यहां पूरी कोशिश की थी. लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी. हालांकि बीजेपी ने अमेठी सीट जरुर कांग्रेस पार्टी से छीन ली थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी से स्मृति ईरानी को हरा दिया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital