देश

ये हैं सबसे ज्यादा बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार, MP में लगातार 9वीं बार विधायक बने, किस पार्टी से हैं जानिए

Madhya pradesh election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आ चुका है. राज्य में कुल 230 नए विधायक चुन लिए गए हैं. इन विधायकों में कई ऐसे हैं, जो 5 या उससे अधिक बार चुनाव जीते हैं. एक विधायक तो लगातार 9वीं बार चुनाव जीते हैं. उनका नाम है- गोपाल भार्गव (GOPAL BHARGAVA).

1985 से लगातार जीतने वाले एकमात्र विधायक

गोपाल भार्गव भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं. उनकी विधानसभा सीट सागर जिले में है— रहली सीट (Rehli-Sagar). वह इस सीट पर 1985 से चुनाव जीत रहे हैं. 71 वर्षीय गोपाल भार्गव लगातार 9वीं बार चुनाव जीतने वाले एकमात्र विधायक हैं. विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने 130916 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 72800 वोटों से हराया. रहली सीट पर कांग्रेस की ज्योति पटेल दूसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें 58116 वोट मिले. तीसरे नंबर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अशोक लोधी रहे, जिन्हें 1688 वोट मिले. वहीं, 1801 लोगों ने नोटा को चुना.

रहली सीट समेत सागर जिले की 8 सीटों के नतीजे

सागर जिले में विधानसभा की 8 सीटें हैं. यहां 7 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. भाजपा के तीनों मंत्री जीते हैं. भाजपा ने यहां रहली, सागर, खुरई, नरयावली, देवरी, सुरखी और बंडा सीट पर कब्जा जमाया है. वहीं, बीना कांग्रेस के खाते में गई है.

भाजपा: मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविद राजपूत जीते

सागर जिले की खुरई सीट से भाजपा के मंत्री भूपेंद्र सिंह जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस की रक्षा राजपूत को 47,325 वोट से हराया. सुरखी में मंत्री गोविंद राजपूत ने महज 2,143 मतों से जीत दर्ज की है. उन्हें 82,655 और कांग्रेस के नीरज शर्मा को 80,512 वोट मिले. बीना से कांग्रेस की निर्मला सप्रे जीत गई हैं, उन्होंने भाजपा के महेश राय को 6155 वोट से हराया. सागर सीट पर भाजपा के शैलेंद्र जैन जीत गए हैं. उन्होंने अपने बहू और कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को 15,021 मतों से हराया. यानी इस चुनाव में सागर की 8 सीट में से 7 पर भाजपा जीती है. जिनमें गोपाल भार्गव 9वीं बार जीते हैं.

यह भी पढ़िए: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सुरक्षा में रह चुके हैं ZPM के मुखिया लालदुहोमा, कभी लड़ा था कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव

मध्य प्रदेश में अब पार्टीवाइज परफोर्मेंस

बीजेपी (163)
कांग्रेस (66)
अन्य (1)

2023 के चुनाव के पहले की स्थिति

बीजेपी (125)
कांग्रेस (98)
अन्य (7)

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

27 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

60 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago