Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: स्वर्णाक्षरों से लिखी जायेगी 10 जून की तारीख, सवा करोड़ बहनों के खातों में आयेंगे एक-एक हजार रूपये

Madhya Pradesh: अब प्रदेश की बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश एक बार फिर देश में अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरने वाला है. जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा. इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे.

अपने आप में देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है, उसी का परिणाम है कि 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री चौहान द्वारा योजना की घोषणा के सिर्फ 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवायसी (kyc) का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया. परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया.

10 जून को सीएम राशि अंतरित करेंगे

अब प्रदेश की बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे. इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा. मुख्यमंत्री चौहान के दिल से निकली ” मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” सवा करोड़ बहनों की जिन्दगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में अहम भूमिका अदा करेंगी. मुख्यमंत्री चौहान कहते है कि प्रदेश की मेरी बहनों के लिये खुशहाली का नया दौर प्रांरभ हो रहा है, आइये उत्सव के साथ खुशियां मनाये.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital