Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली- NCR में होगी झमाझम बारिश, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी, मौसम हुआ सुहावना

Delhi Weather Update Today मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

Weather UPDATE

दिल्ली के कई इलाकों में कल सुबह से ही झमाझम बारिश का कहर देखने को मिला है. बुधवार को हुई बारिश से राजधानी के लोगो के गर्मी से रहात मिली है. वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी कि गुरूवार को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए कई जगहो पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट

मंगलवार आधी रात से ही दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बादल देखने को मिल गए थे. सुबह कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. ज्यादातर बारिश सुबह आठ बजे तक हुई. इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की धूप भी निकली. हालांकि, बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई. बुधवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. हवा में नमी का स्तर 100 से 80 फीसदी तक रहा. बारिश 37.7 मिमी रिकार्ड की गई.

ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर आज भी होगा हंगामा, काले कपड़े पहनकर आएंगे विपक्षी सांसद, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

दिल्ली के मयूर विहार में भारी बारिश दर्ज

वहीं दिल्ली के मयूर विहार में भारी बारिश दर्ज की गई. मयूर विहार में सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे के बीच 111 मिमी बारिश दर्ज की गई. मुंगेशपुर में भी 53.5 मिमी बारिश हुई. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन की 73 प्रतिशत बारिश दो महीने से भी कम समय में हुई है. सीजन की सामान्य बारिश 247.8 मिमी है जबकि अब तक 470.3 मिमी बारिश हो चुकी है. इसी तरह जुलाई में भी दो दिन 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

इस झमाझम बारिश के चलते दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 73 रहा. हवा के इस स्तर को ”संतोषजनक” श्रेणी में रखा जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital