Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amritpal Singh: “राज्य की शांति से कोई खिलवाड़ नहीं, मेरे खून का हर कतरा पंजाब के लिए हाजिर है”- अमृतपाल के खिलाफ एक्शन पर CM भगवंत मान

Bhagwant Mann on AmritPal: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि “विदेशी ताकतों के बल पर पंजाब में नफरत फैलाने वालों पर हमने कार्रवाई की है”.

bhagwant man (1)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो ट्विटर)

Bhagwant Mann: पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पिछले तीनों से तबाड़तोड़ दबिश दे रही है और उसके 100 से ज्यादा सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कुछ पर NSA भी लगाया गया है. इस बीच अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि “पंजाब की शांति से समझौता नहीं किया जाएगा और इससे छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

भगवंत मान ने आगे कहा कि “पंजाब में कुछ लोगों ने शांति भंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और उन्हें गिरफ्तर किया गया है. उन्हें सख्त सजा दी जाएगी. जो भी प्रदेश में शांति भंग करेगा उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा.

‘नफरत फैलानों वालों पर हमले कार्रवाई की’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि “विदेशी ताकतों के बल पर पंजाब में नफरत फैलाने वालों पर हमने कार्रवाई की, उन्हें सख्त सज़ा मिलेगी देश के खिलाफ पनप रही ताकतों को हम बख्शेंगे नहीं. सब शांति से हुआ, जिससे मेरा भी हौंसला बढ़ा है. हमारा साथ देने के लिए मैं 3 करोड़ पंजाबियों का धन्यवाद देता हूं. यह लोग विदेशी ताकतों की मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे थे और नफरत भरे भाषण दे रहे थे.”

‘आप 100 प्रतिशत सेक्युलर पार्टी है’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप 100 प्रतिशत सेक्यूलर पार्टी है. पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ हम सख्त एक्शन लेंगे मैं देश-दुनिया में रह रहे पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे खून का हर कतरा पंजाब के लिए हाजिर है. पंजाब को हम नंबर 1 सूबा बनाएंगे. वहीं इस मामले पर आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धैर्य और परिपक्व तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई देना चाहता हूं। पिछले 1 साल में पंजाब सरकार ने दिखा दिया है कि अगर नीयत नेक हो तो कानून व्यवस्था बहुत अच्छी तरह से कायम रखी जा सकती है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest