Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि खेती में महिलाओं के श्रम को पहचान मिले और फाइव स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में ऐसे सम्मेलन हों.

WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं.

नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. PHDCCI द्वारा आयोजित इस 500 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा का मकसद सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना था.

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI, आधुनिक तकनीक व वैश्विक बाजार से जोड़कर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.'भारत एक्सप्रेस' मीडिया पार्टनर रहा.

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग की घटना में 9 लोगों की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस हाईवे पर इतने हादसे क्यों होते हैं?

BL Santhosh: भाजपा की उत्तर प्रदेश 2027 की तैयारियां अब व्यापक राजनीतिक संदेशों से आगे बढ़कर मजबूत संगठनात्मक अभ्यास की ओर बढ़ रही हैं. बूथ रणनीति और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष एक केंद्रीय भूमिका में उभरकर सामने आए हैं.

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. घटना के वक्त घर में पत्नी और बेटा मौजूद थे. एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और तफ्तीश के बाद ही सच सामने आएगा.

BJP नेता संध्या बजाज ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता सरकार के काम की सराहना की. महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना और दुर्गा EV ऑटो योजना को अहम बताया.

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली से PDA रथ यात्रा शुरू की. कांग्रेस के गढ़ से यात्रा निकलने पर गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर आयोजित इस प्रस्तुति में उनके जीवन और बलिदान को संगीत और कथावाचन के जरिए दिखाया गया. नाटक ने सिख परंपराओं का सम्मान करते हुए गुरु साहिब का सीधा अभिनय नहीं किया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital