Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

गुजरात के साबरमती आश्रम में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गए. आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी को 27% आरक्षण के विरोध में दायर याचिका खारिज किए जाने को कांग्रेस ने अपनी बड़ी जीत बताया है. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार ने फैसला लागू नहीं किया, तो वह ओबीसी समुदाय के साथ सड़क पर आंदोलन करेगी.

EAC-PM रिपोर्ट में भारत के सबसे अमीर राज्यों में तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा शामिल हैं, जबकि सबसे गरीब राज्य बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ हैं.

केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैवीएट दायर की, कहा - याचिकाओं पर सुनवाई में बिना पक्ष सुने कोई एकतरफा आदेश न पारित हो.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

ब्रजेश पाठक ने यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और निवेशकों को सरकार की योजनाओं के लाभ उठाने का आमंत्रण दिया.

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इंडिया इस्लामिक इंटरनेशनल सेंटर में एक भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 15 से अधिक देशों के दूतावासों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एमसीडी को ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 के तहत कचरा उत्पन्न करने वालों की जिम्मेदारियों पर जन जागरूकता अभियान शुरू करने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में रामनवमी के दौरान बिजली कटौती के मामले का निपटारा किया. राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देशों का पालन किया, अस्पतालों में आपूर्ति भी बनी रही.

सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार की याचिका, जिसमें राज्यपाल द्वारा विधेयकों की मंजूरी में देरी को चुनौती दी गई थी, जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच को सौंपा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital