DU ने जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ संयुक्त रूप से चलने वाले कोर्स में मुस्लिम आरक्षण को हटाने का प्रस्ताव रखा
2013 में शुरू किया गया यह कार्यक्रम DU और जामिया के बीच सहयोग से चलता है. CUET-PG के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश वर्तमान में सीट वितरण नीति का पालन करता है, जिसमें मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए स्पेशल आरक्षण शामिल है.
ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में छापेमारी, कई डिजिटल उपकरण जब्त
ED raids in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी एक बड़ा कदम है, जो भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के लिए चल रही है.
रिजर्व बैंक के सामने मूंगफली बेचने वाला ही निकला 2000 रुपये के नोटों को बदलने वाले गिरोह का सरगना
पुलिस को जांच के दौरान एक मूंगफली बेचने वाले के बारे में पता चला, जिसके बाद उसे तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों की पहचान रोहित बावने (34), किशोर बहोरिया (30) और अनिल जैन (56) के रूप में हुई है.
ब्याज पर कर्ज देने वालों के खिलाफ सरकार लाएगी सख्त कानून, 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना
New Loan Rule: इस विधेयक में बिना नियमन वाले कर्ज देने वालों को 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. इसके अलावा, कर्ज वसूली के लिए गैर-कानूनी तरीके अपनाने वालों को 3 से 10 साल की सजा हो सकती है.
NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के अधिकारी को लिखा पत्र, केजरीवाल के पोस्ट के खिलाफ शिकायत
प्रियंक कानूनगो ने लिखा है कि इन पोस्ट्स में बच्चों को राजनीतिक अभियान गतिविधियों में दिखाया गया है, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का भी हनन करता है.
सपा ने संभल हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवार को दिए 5-5 लाख रुपये
संभल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद शामिल थे, जिनमें सांसद इकरा हसन, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद और संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क शामिल थे.
काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास
मुंबई की 17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने सातों महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटी पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला बनकर नया इतिहास रच दिया.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का मुद्दा: परिवार के सदस्यों को जज बनाने की प्रक्रिया पर मंथन, क्या ‘नेपोटिज्म’ को मिला बढ़ावा?
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम परिवार के सदस्यों को जज बनाने की प्रक्रिया पर मंथन कर रहा है. कुछ जजों का मानना है कि इससे भाई-भतीजावाद को बढ़ावा मिलता है, जबकि अन्य इसे उचित मानते हैं.
Maharashtra: 3 नाबालिग लड़कियों ने रची खुद के अपहरण की साजिश, BTS ग्रुप से मिलने दक्षिण कोरिया जाना चाहती थीं
लड़कियों के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल उस बस की लोकेशन पता करने में जुट गई, जिसमें उन्होंने सफर किया था. लगभग 30 मिनट के अंदर ही पुलिस ने अपने मिशन को अंजाम दिया और लड़कियों को वापस लाकर परिवार को सौंप दिया.
किसानों के Punjab Bandh से यातायात प्रभावित, रेल और बस सेवाएं स्थगित, जानें MSP की कानूनी गारंटी समेत क्या है मांग
MSP के लिए कानूनी गारंटी की किसानों की मांग पर केंद्र द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने एक सप्ताह पहले बंद का आह्वान किया था.







