Bharat Express DD Free Dish

देश

बेंगलुरु के हेनूर के पास छह मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम चल रहा था. रिपोर्ट के अनुसार दो लोगों को बचा लिया गया है.

CPI के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि सीट शेयरिंग के लिए जेएमएम (JMM) और कांग्रेस (Congress) दोनों के बड़े नेताओं से संपर्क किया था. उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस मुद्दे पर बात होगी.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सवाल उठाया कि जब छठ पूजा पास आती है, तो कालिंदी कुंज के पास ही झाग क्यों होता है. जहां पर उत्तर प्रदेश से आकर पानी गिर रहा है. आईटीओ के पास झाग क्यों नहीं होता है.

शरजील इमाम पर देशद्रोह और UAPA के तहत मामला चल रहा है. वह 2019- 20 में CAA विरोधी आंदोलन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के मामले में जमानत की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में मामले में राष्ट्रीय हरित क्रांति (एनजीटी) ने स्वतः संज्ञान लिया है. एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

यूपी मदरसा बोर्ड शिक्षा अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सभी पक्षों की जिरह के बाद मुख्य न्यायधीश डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति मिल गई है. कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरराष्ट्रीय डाक्यूमेंट्री फिल्म महोत्सव के लिए एम्स्टर्डम जाने की अनुमति दे दी है.

ग्रैप-2 के तहत Delhi-NCR में डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा. ये आदेश राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों, रेल और Metro सेवाओं पर लागू नहीं होगा.

वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक संसदीय एनेक्सी में शुरू हुई. बैठक के दौरान हाथापाई होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया.

आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र के राजनीतिक दल उत्तर भारतीय विकास सेना पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है.