Bharat Express DD Free Dish

देश

UP Assembly Elections 2027: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है. उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए.

Didwana Bee Attack: नंदवाण गांव में लोगों पर मधुमक्खियों (घोड़ा मक्खी) के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया. इस हमले की चपेट में आने से करीब 15 लोग घायल हो गए. हादसे के दौरान 71 वर्षीय बुजुर्ग पति पर सैकड़ों मधुमक्खियों का भीषण हमला देखकर घबराई पत्नी की सदमे के कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई.

राजस्थान के उदयपुर जिले के कमोल गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने और 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का मामला सामने आया है.

दक्षिण 24 परगना के रायपुर में गंगा किनारे एक विशाल नदी जहाज़ के अचानक तट के बेहद करीब पहुंचने से लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

Dausa Gangrape Case: राजस्थान के दौसा जिले में 28 वर्षीय हिंदू युवती से कथित गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पहचान बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के साथ फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गई है. वकील राकेश कुमार सैनी ने PIL दाखिल कर उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है.

Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर संसद का सियासी गणित फिर चर्चा में है. NCP (SP) का रुख बिल को लेकर लगभद तय माना जा रहा है. इस बीच NDA के लिए आवश्यक बहुमत और संभावित समर्थन को लेकर राजनीतिक समीकरणों बदलता दिख रहा है.

Short Circuit Accident: कुरुक्षेत्र के लाडवा में बन रोड पर स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई. पिता-पुत्र पूरी रात अपनी आंखों के सामने शोरूम को जलता देखते रहे.

Bundi Smart Meter Protest FIR: बूंदी में स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिंडोली विधायक अशोक चांदना और केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी समेत 28 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है. मामले में 100 से 150 अन्य प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच CID-CB को सौंपी जाएगी.

Jharkhand DMFT fund scam: झारखंड के नक्सल प्रभावित सारंडा और चाईबासा में बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम मधु कोड़ा के दौरे से सियासी पारा हाई है. मरांडी ने 300 करोड़ के DMFT फंड में लूट का आरोप लगाया है, जिस पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है.