Bharat Express DD Free Dish

देश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से उसमें फंसी चार बच्चियों का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम इलाके में पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर सहायता और इलाज नहीं मिलने से युवक ने दम तोड़ दिया.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार के उस निर्देश का स्वागत किया, जिसमें सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म को एसओपी का पालन करने को कहा गया है.

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर में एक महिला भाजपा समर्थक के साथ बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि TMC समर्थकों ने महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, बाल काटे और जीभ काटने की कोशिश की.

कासगंज के गंजडुंडवारा में BSNL द्वारा केबल बिछाने के बाद सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले छोड़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने तत्काल मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

Sonam Wangchuk on pm modi: सोनम वांगचुक ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी से जनता की आवाज सुनने और संवेदनशील बनने की अपील की. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, जवाबदेही और आंदोलन पर भी अपनी बात रखी.

सीडीएस जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि जल्द थिएटर कमांड का अंतिम ब्लूप्रिंट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप सकते हैं. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत थल सेना, नौसेना और वायुसेना को एकीकृत कर आधुनिक युद्ध के लिए संयुक्त कमांड संरचना तैयार की जाएगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कथित मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. समुद्री सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वैश्विक शिपिंग रूट पर बढ़ते तनाव को लेकर नई दिल्ली ने गंभीर चिंता जताई...