Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“टुकड़े-टुकड़े गैंग आज जवाब मांग रहा है…”, संसद की सुरक्षा में चूक मामले में विपक्ष की मांग पर बोले गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा कि- ये(विपक्ष) संसद को गिरवी रखना चाहते हैं. इस घटना की गंभीरता को पूरा सदन देख रहा है.

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फोटो फाइल)

Parliament Security Breach: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद से संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि विपक्ष के कई नेताओं ने बीते दिन गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा चूक मामले में बयान देने की मांग की थी. इसको लेकर अभी भी बवाल जारी है विपक्षी के नेता आज भी अमित शाह से संसद सुरक्षा में चूक मामले में बयान देने की मांग कर रहे हैं. इसी सिलसिले में अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा है कि विपक्ष पर करारा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए, सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगो.

बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग गृह मंत्री से जवाब मांग रहा है. जांच पूरी होने दीजिए, टुकड़े-टुकड़े गैंग को करारा जवाब मिलेगा.

एक-एक सवाल का जवाब देंगे अमित शाह

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि- ये(विपक्ष) संसद को गिरवी रखना चाहते हैं. इस घटना की गंभीरता को पूरा सदन देख रहा है. स्पीकर और सभापति ने भी कहा है कि जांच होने के बाद ही निर्णय होगा. इनके(विपक्ष) पास कोई विषय नहीं इसलिए ये लोग हंगामा कर रहे हैं. समय आने पर एक-एक सवाल का जवाब गृह मंत्री देंगे और करारा जवाब देंगे.

वहीं बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कहा, “मैंने 2 ट्वीट किए हैं, एक 1994 का है कि सदन में लोग पिस्टल लेकर घुस गए हैं. उसके बावजूद भी भाजपा या विपक्षी पार्टी ने कोई मुद्दा नहीं बनाया था. विपक्ष को उस समय जो सुझाव देने थे वे दिए उसका राजनीतिकरण नहीं किया. ये सदन का सवाल है, इसकी सुरक्षा अध्यक्ष और सचिवालय के पास है. राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल हो या सदन का सवाल हो हमने कांग्रेस के साथ कभी राजनीति नहीं की। आज जो कांग्रेस और विपक्ष कर रहा है उसे शर्म आनी चाहिए.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital