Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“गुरु तेग बहादुर सिंह का जीवन साहस और करुणामय सेवा का प्रतीक है” PM Modi और Amit Shah ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुरु तेग बहादुर जी का जन्म 1 अप्रैल 1621 को अमृतसर में गुरुद्वारा गुरु का महल में हुआ था. उनके प्रकाश पर्व पर सुबह से ही संगत दर्शन और अरदास के लिए गुरुद्वारों में पहुंच रही है.

PM Modi

पीएम मोदी. {फाइल फोटो)

सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृह मंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस और करुणामय सेवा का प्रतीक है, जो उनके द्वारा देखे गए समाज के निर्माण में प्रेरित करती रहेंगी.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन प्रकाश पर्व पर, मैं हमारे देश के सबसे महान आध्यात्मिक पथप्रदर्शकों में से एक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. उनका जीवन साहस और करुणामय सेवा का प्रतीक है. अन्याय के खिलाफ़ लड़ने में वे अडिग थे. उनकी शिक्षाएँ हमें उनके द्वारा देखे गए समाज के निर्माण में प्रेरित करती रहेंगी.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सिख धर्म के नौवें गुरु के रूप में अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाज को जागरूक कर सिख धर्म को स्व-संस्कृति की रक्षा का पर्याय बनाया. आज उनके प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण कर नमन करता हूं. कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने संस्कृति और स्वाभिमान के लिए अडिग रहने वाले गुरु का बलिदान, मानव समाज को अनंतकाल तक स्वधर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने एलन मस्क से फोन पर की बात, क्या टेस्ला की भारत में होने वाली है एंट्री? जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

गुरु तेग बहादुर जी का जन्म 1 अप्रैल 1621 को अमृतसर में गुरुद्वारा गुरु का महल में हुआ था. उनके प्रकाश पर्व पर सुबह से ही संगत दर्शन और अरदास के लिए गुरुद्वारों में पहुंच रही है. इस अवसर पर जलूस भी निकाले गए, जो सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले. हर वर्ष की तरह शाम को दीपमाला के साथ संकीर्तन और कथा का आयोजन होगा. श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु का महल से हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital