Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एडवेंचर गॉलेट स्लीवलेस जैकेट, ब्लैक हैट, खाकी पैंट और प्रिंटेड टी-शर्ट… कुछ इस अंदाज में टाइगर रिजर्व के दौरे पर निकले पीएम मोदी

PM Modi: मैसुरु में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी बाघ जनगणना रिपोर्ट और बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को जारी करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी का न्यू लुक सामने आया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Safari Look: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान वह संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करने वाले हैं. टाइगर रिजर्व आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है. वहीं आज सुबह, प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री @narendramodi बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के रास्ते में हैं.” इसी बीच उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह एक हाथ में अपने एडवेंचर गॉब्लेट स्लीवलेस जैकेट के साथ काली टोपी, खाकी पैंट, प्रिंटेड टी-शर्ट और काले जूते पहने दिख रहे हैं. अपने इस अंदाज में आज पीएम मोदी सफारी टूर का लुत्फ उठाएंगे.

पीएम नरेन्द्र मोदी मैसूरु में आज ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे. प्रधानमंत्री ‘अमृत काल’ के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का दृष्टिकोण भी पेश करने वाले है. वह इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (आईबीसीए) की शुरुआत भी करेंगे. इसके लिए वह कर्नाटक रवाना हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, आज इन 3 राज्यों में होगी आंधी-बारिश

राष्ट्रीय उद्यान का विवरण

राज्य के वन विभाग के अनुसार, 19 फरवरी, 1941 की सरकारी अधिसूचना के तहत स्थापित तत्कालीन वेणुगोपाल वन्यजीव पार्क के अधिकांश वन क्षेत्रों को शामिल करके राष्ट्रीय उद्यान का गठन किया गया था और 1985 में इस क्षेत्र का विस्तार 874.20 वर्ग के क्षेत्र में किया गया था. 1973 में इस रिजर्व को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत लाया गया. इसके बाद, कुछ आस पास के आरक्षित वन क्षेत्रों को 880.02 वर्ग किमी तक फैले रिजर्व में जोड़ा गया.

हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे

इस दौरान पीएम तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और ‘कावड़ियों’ से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीलगिरी जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) का भी दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह बोमन और बेली से मुलाकात करेंगे. ये वही कपल है जिसकी कहानी फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ में दिखाई गई है. पीएम के दौरे को लेकर नीलगिरी जिले और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital