राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू.
President Droupadi Murmu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम ने राष्ट्रपति को देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित करने वाली शख्सियत बताया है.
पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपति को बधाई दी है.
PM Modi नें सोशल मीडिया के जरिए दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं.
Warmest birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her life and leadership continue to inspire crores of people across the country. Her unwavering commitment to public service, social justice and inclusive development are a beacon of hope and strength for everyone. She has always worked…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी बधाई
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीर्घायु होने की कामना करते हुए लिखा-
“भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे. हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं.”
On behalf of the Indian National Congress, we extend our warm birthday wishes to the Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu ji.
May her wisdom and unwavering dedication to the nation’s progress, welfare, and justice continue to lead the country on the path of truth and…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 20, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की दीर्घआयु की कामना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.
Warm birthday wishes to the President of India, Smt. Droupadi Murmu ji. Her journey from grassroots to the highest constitutional post reflects the strength of India’s democracy. Her steadfast commitment to social justice, empowerment of the poor and inclusive growth continues to…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 20, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया पोस्ट
🇮🇳 आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/tbVNM5KQSk
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 20, 2025
CM योगी ने राष्ट्रपति को बताया सादगी और सेवा का प्रतीक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवा और सादगी का प्रतीक बताते हुए ‘X’ पर किया पोस्ट.
सेवा और सादगी की प्रतीक, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई!
भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/pDUS6pJGPF
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 20, 2025
President Droupadi Murmu को जन्मदिन पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर.
सहजता, सरलता, सौम्यता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति आदरणीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।@rashtrapatibhvn pic.twitter.com/m4L6AUcN7J
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 20, 2025
ये भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार से ओडिशा तक यह है पूरा शेड्यूल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



