देश

फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस परेड में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लड़ाकू विमान समेत सन्य दलों को भी भेजने की हो रही तैयारी

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. भारत के लिहाज से भी फ्रांस राष्ट्रीय दिवस बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन होने वाली परेड में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. भारत ने इसके लिए खास तैयारी की है. भारत फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेने के लिए लड़ाकू विमान सहित एक सैन्य दल भेजने की तैयारी कर रहा है, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित अतिथि होंगे.

फ्रांसीसी पारंपरिक सैन्य परेड 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस के दौरान पेरिस में आयोजित की जाती है. यह यात्रा फ्रांस और भारत के बीच “रणनीतिक साझेदारी” की 25 वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित कर रही है. रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया, “भारतीय सैन्य दल में एक मार्चिंग दल शामिल होगा और भारतीय वायु सेना फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात करेगी.

राफेल लड़ाकू विमान को परेड में उतारने की योजना

फ्रांसीसी वायु सेना अपने राफेल लड़ाकू विमान को परेड में उतारने की योजना बना रही है जो भारतीय लिस्ट में भी है. भारत जगुआर बेड़े से विमान भेज सकता है जिसे फ्रांसीसी द्वारा डिजाइन किया गया है और 1980 के दशक में भारतीय वायु सेना में महत्वपूर्ण संख्या में शामिल हुआ था. 2016 में जब फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत आए थे तो फ्रांस की तरफ से भी अपनी टुकड़ी भेजी थी.

उस समय, 7वीं आर्मर्ड ब्रिगेड की 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 56 कर्मियों वाला फ्रांसीसी दल आया था. उनकी रेजीमेंट के सैनिकों को 1781 और 1784 के बीच भारत में तैनात किया गया था। दल के पहले पाइप और ड्रम में 48 संगीतकार शामिल थे. भारत उन इकाइयों से भी एक टुकड़ी भेज सकता है, जिनका पिछली शताब्दी में लड़े गए विश्व युद्धों के दौरान फ्रांसीसी क्षेत्र में लड़ने का इतिहास रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago