Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी को वापस मिला पुराना घर, फिर से 12 तुगलक लेन वाला बंगला मिलने बोले- पूरा हिंदुस्तान…

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली स्थिति 12 तुगलक लेने वाला पुराना सरकारी बंगला वापस कर दिया गया है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि “उनका घर पूरा भारत है”.

राहुल गांधी को वापस मिला बंगला

Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनका पुराना घर वापस मिल गया है. लोकसभा की सदस्यता फिर से बहाल होने के बाद हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है. इसके बाद राहुल गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है. हालांकि उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि, “पूरा हिंदुस्तान मेरा घर है”. मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी 2 साल सजा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई और आज उनको पुराना बंगला वापस कर दिया गया.

राहुल गांधी को क्यों छोड़ना पड़ा था घर ?

2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरनेम की एक टिप्पणी को लेकर बीजेपी विधायक ने उन पर सूरत कोर्ट में एक मुकदमा दर्ज कराया था. इसमे मामले में गुजरात के सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उनकी लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द कर दी थी. फिर उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस दिया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को बंगला खाली कर दिया था. हालांकि राहुल गांधी ने सजा पर रोक लगाने के लिए ट्रायल कोर्ट, सेशन कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हे यहां से राहत नहीं मिली. इसके बाद आखिर में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगाई.

यह भी पढ़ें-  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ED का नोटिस, जमीन घोटाले में इस तारीख को होगी पूछताछ

उस बंगले से जुड़ी हैं पुरानी यादें

राहुल गांधी की इस बंगले से काफी यादें जुड़ी हुई हैं क्योंकि वह इस बंगले में पिछले 19 साल से रहे रहे थे. 22 अप्रैल 2023 को उन्होंने यह बंगला खाली किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि “सच्चाई की जो भी कीमत हो वो चुकाएंगे. इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया, कोई बात नहीं.”

– भारत एक्प्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital