देश

Rajasthan Election: महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को BJP ने दिया टिकट, क्या हैं इसके सियासी मयाने?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए बीजेपी बेड़े चेहरों को पार्टी में शामिल कर रही है. बीजेपी ने एक चौंकाने वाला दांव खेलते हुए महारणा प्रताप के वंशज को अपने पाले में कर दिया है. राजपरिवार घराने से आने वाले विश्वराज सिंह मेवाड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. करीब तीन दशक के बाद मेवाड़ परिवार की फिर से राजनीति में एंट्री हुई है. इसके बाद से प्रदेश में चर्चा का माहौल बन गया है. पार्टी ने उन्हें नाथद्वारा सीट से मैदान में उतारा है. वह विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के सामने मैदान में चुनावी जंग लड़ेंगे.

महाराणा प्रताप के वंशज के मैदान में उतरने के बाद से सियासी पारा हाई हो गया है. राजनीतिक विशेषज्ञ इसको लेकर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं.

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े चके हैं पिता

हालांकि ऐसा नहीं है कि इस राजपरिवार का रिश्ता पहली बार बीजेपी से जुड़ा हो. विश्वराज सिंह के पिता ने पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ भी बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं और वह चुनाव जीतकर लोकसभा सांसद भी बने थे. ऐसे में एक बार फिर इस राजपरिवार के वंशज की राजनीति में एंट्री हो गई है. अब देखना होगा कि क्या वह बीजेपी को सीपी जोशी के सामने मैदान फतह कर पाएंगे.

चितौड़गढ़ लोकसभा सीट से जीता था चुनाव

विश्वराज सिंह मेवाड़ राजनीति की दुनिया में पहली बार कदम रखने जा रहे हैं, लेकिन उनके परिवार का राजनीति से पुराना रिश्ता है. साल 1989 में उनके पिता महेंद सिंह मेवाड़ को बीजेपी ने चितौड़गढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था. तब उन्होंने 1.90 वोटों से जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया ली और भिलवाड़ा से चुनाव लड़ा, लेकिन तब वह चुनाव हार गए. अब उनके बेटे विश्वराज को टिकट दिया गया है. ऐसे में देखना होगा क्या वह अपने पिता की तरह चुनाव में मैदान फतह कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Polls: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

कौन हैं विश्वराज

चलिए अब आपको बताते है कि विश्वराज सिंह कौन हैं. उनके दादा का नाम महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ था. उनके बेटे थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ और अरविंद मेवाड़. विश्वराज सिंह महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे हैं.  विश्वराज अब मुंबई में स्थित मेवाड़ हाउस में अपने परिवार के साथ रहते हैं. हालांकि वह उदयपुर आते जाते रहते हैं. उन्होंने अजमेर में पढ़ाई की और फिर मुंबई चले गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago