Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘धनतेरस’ पर राजनाथ सिंह की चेतावनी, ‘ब्रह्मोस की जद में पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन’

Rajnath Singh Warns Pakistan: धनतेरस के शुभ अवसर पर लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Rajnath Singh Warns Pakistan

Rajnath Singh Warns Pakistan: धनतेरस के शुभ अवसर पर लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने देश की रक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दे डाली. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. जीत हमारी आदत बन चुकी है.इस दावे के साथ ही उन्होंने देश की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि भारत की स्वदेशी निर्मित मिसाइल ब्रह्मोस की खूबियां बताई.

धनतेरस के शुभ अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के कार्यक्रम में देश की रक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और उत्तर प्रदेश के विकास पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि आज का दिन न सिर्फ लखनऊ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है. राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे.

ब्रम्होस की जद में एक-एक इंच

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि जीत हमारी आदत बन चुकी है. इस आदत को अब हम बरकरार रखेंगे. इसी के साथ लगातार हम इसे और मजबूत कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि हमारी स्वदेशी निर्मित मिसाइल ब्रह्मोस की जद में पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन है. वहीं उन्होंने लखनऊ के तेज विकास पर प्रसन्नता जताई और कहा कि समय के साथ जैसे-जैसे ब्रह्मोस की विश्वसनीयता बढ़ेगी, वैसे-वैसे लखनऊ की पहचान भी और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: किडनी फेल होने से पहले ये 5 संकेत देती है बॉडी

भारत की सैन्य क्षमता का आत्मविश्वास

रक्षामंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की बढ़ती शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं. आज लखनऊ में देश की सबसे आधुनिक मिसाइल का निर्माण हो रहा है. यह कोई साधारण घटना नहीं है, यह भारत की सुरक्षा और सामर्थ्य का प्रैक्टिकल प्रूफ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के सफल प्रयोग ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को साबित किया, बल्कि देश का आत्मविश्वास भी बढ़ाया. ब्रह्मोस जैसी शक्तियां यह विश्वास दिलाती हैं कि ‘मेक इन इंडिया’ अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि भारत की हकीकत है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital